![]() |
जय हिंंद दोस्तों, आज मैं फिर से आ गया हूंं व्हाट्सएप के एक और नए अपडेट के साथ। जैसा कि आप सब जानते हैंं। कि व्हाट्सएप ने हाल ही में पेमेंंट फीचर स्टार्ट किया था। लेकिन यह फीचर अब तक भारत में नहींं दिया गया था। आज व्हाट्सएप की तरफ से यह फीचर भारत में भी स्टार्टट कर दिया गया है। तो चलिए जानतेे हैं इस फीचर को कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे पहले हम यह जान लेते हैं कि व्हाट्सएप पेमेंंट क्या है?
WhatsApp payment kya hai?
व्हाटसएप पेमेंट एक व्हाट्सएप के द्वारा दिया गया पेमेंट फीचर है जो आपको व्हाट्सएप पर ऑनलाइन पैसों ट्रांसफर करने की सुविधा देता है। जैसा कि आपको बाकी पेमेंट प्लेटफार्म पर भी मिल जाती है। लेकिन व्हाट्सएप पर पैसा भेजना उतना ही सरल है जितना कि एक मैसेज को सामने वाले के पास भेजना। व्हाट्सएप पर आपको यूपीआई के द्वारा पैसे भेजने की सुविधा दी गई है। इस ऑप्शन की मदत से लेनदेन करना बहुत ही सरल हो जाता है। अब भारत में पैसा भेजना बहुत सरल हो जाएगा। क्योंकि भारत में लगभग हर कोई व्यक्ति व्हाट्सएप का इस्तेमाल करता है।
WhatsApp mein bank account kaise Add karen?





Step 1: सबसे पहले अपने व्हाट्सएप को ओपन करके अटैचमेंटा के ऑप्शन पर जाना है यहां आपको पेमेंट का ऑप्शन मिल जाएगा।
Step 2: अब आपको पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करना है क्लिक करने पर आपके सामने एक मैं मीनू आ जाएगा यहां आपसे पूछा जाएगा आपका बैंक अकाउंट सेटअप करने के लिए। सेटअप करने के लिए आपको Add Your Bank Account के ऑप्शन पर क्लिक करना।
Step 3: क्लिक करने पर आपके सामने बहुत सारे बैंकों के ऑप्शन ओपन हो जाएंगे। अब आप जिस बैंक अकाउंट को व्हाट्सएप के साथ लिंक करना चाहते हो उस बैंक ऑप्शन पर क्लिक करना।
Step 4:बैंक चूस करने के बाद आपको मोबाइल वेरिफिकेशन करवाना होगा। आपको यहां एक बात का ध्यान रखना जिस पर व्हाट्सएप नंबर से आप वेरिफिकेशन करा रहे हैं वही नंबर आपके बैंक अकाउंट में भी ऐड होना चाहिए। नहीं, तो आप का वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया जाएगा। यहां आपको Verfiy VIA SMS का ऑप्शन मिल जाएगा। यहां आपसे व्हाट्सएप कुछ परमिशन मांगेगा जिससे आप को Allow कर देना।
Step 5: नंबर वेरीफाई होने के बाद आपके सामने सभी बैंकों की लिस्ट आ जाएगी। इसके बाद आपको आपके बैंक को चुना होगा। इसके बाद आपके सामने एक नया मेनू ओपन होगा, यहां आपको डॉन पर क्लिक करके स्टेप को कंप्लीट कर लेना है।
How to share QR code for Whatsapp pay
व्हाटसएप में आपको QR कोड स्कैन करने का भी ऑप्शन मिल। इस ऑप्शन की मदद से कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन करके पेटमेंट कर सकता है। यहां आपको पेमेंट रिक्वेस्ट का भी ऑप्शन मिल जाता है। जिससे आप अपनी जरूरत के अनुसार अमाउंट डाल कर जिसे पेमेंट रिक्वेस्ट करना चाहते है उसे रिक्वेस्ट भी भेज सकते है।रिक्वेस्ट करने के लिए आपको ऐड अमाउंट पर क्लिक कर आपका अमाउंट डाल कर रिक्वेस्ट को शेयर ऑप्शन पर टैप करके आपकी रिक्वेस्ट शेयर कर देनी है। रिक्वेस्ट सेंड होने के बाद अगर सामने वाले के पास पेमेंट फीचर एक्टिव है तो वो आपकी पेमेंट रिक्वेस्ट को accept करके आपको पेमेंट भेज सकता है।
WhatsApp payment UPI ID kaise khoje?
Payment UPI ID कैसे ढूंढे? UPI आईडी ढूंढे के लिए आपको व्हाट्सएप के थ्री डॉट क्या ऑप्शन पर जाकर पेमेंट ऑप्शन पर क्लिक करें यहां आपको माय क्यूआर कोड का ऑप्शन मिल जाता है क्यूआर कोड के ऑप्शन को ओपन करने पर आपके नाम के नीचे UPI Id दी गई है। उदाहरण के लिए आपको सबसे पहले आपका मोबाइल नंबर फिर व्हाट्सएप उसके बाद बैंक का कोई रैंडम कोड देखने को मिलता है।
WhatsApp se paise kaise bheje?
Whatsapp से पैसे भेजने के लिए आपको New Payment ऑप्शन को सेलेक्ट करना। यहां आपको कांटेक्ट के साथ दो और ऑप्शन मिल जाते हैं। Whatsapp पर हम तीन माध्यम से पैसे भेज सकते हैं। यह पहला ऑप्शंस आपको Send to a UPI ID का मिल जाता है। इस ऑप्शन की हेल्प से आप किसकी भी UPI ID भर के पैसे भेज सकते है। दूसरा ऑप्शन आपको Scan QR Code का मिल जाता है। जिसे QR code स्कैन कर के आप किसको भी पैसे भेज सकते है। आखरी ऑप्शन यह आपको Contact से नंबर सेलेक्ट करके पैसे भेजने का मिल जाता है।
आपके जिस किसको भी पैसा भेजना चाहते है उनका चैट मेनू खोले और अटैचमेंट का विकल्प चुने। इसके बाद पेमेंट ऑप्शन को चुने। इसके बाद आपके कार्ड की गोपनीय जानकारी को भरें उसके बाद आपके पास एक ओटीपी आएगा। OTP को डालकर अपना यूपीआई पिन सेट करें। इसके बाद Done ke बटन को दबाकर दोबारा से पेड़ पेमेंट का विकल्प चुनें। इसके बाद जो अमाउंट आप भेजना चाहते हैं उस अमाउंट को भरे, साथ ही आपको जानकारी का विकल्प मिल जाता है आप चाहे तो यहां जानकारी लिख सकते हैं। इसके बाद सेंड बटन पर क्लिक करें।
WhatsApp payment setup ke liye invite request kaise bheje?
मान लीजिए आप किसी को पेमेंट भेजना चाहते हैं या किसी से पेमेंट लेना चाहते हैं लेकिन उसके पास व्हाट्सएप पेमेंट फीचर एक्टिव नहीं है। इस केस में आप सामने वाले को पेमेंट फीचर भेज सकते हो। टीचर भेजने के लिए आपको पेमेंट ऑप्शन में जाकर उस कांटेक्ट को सेलेक्ट कर लेना है जिससे आप पेमेंट भेजना चाहते हो। तो आपको यहां एक मैन्यू ओपन हो जाएगा की आपके सामने वाले के पास व्हाट्सएप पर मेंट फीचर एक्टिव नहीं है एक्टिव करने के लिए उन्हें नोटिफाई करें। Notify रिक्वेस्ट भेजने पर सामने वाले को पेमेंट फीचर मिल जाएगा।
Kya WhatsApp payment secure hai?
जी हां, WhatsApp भुगतान करना सिक्योर है। क्योंकि जब आप पेमेंट करते हैं तो यह कोड एन्क्रिप्ट होता है जिसे ना तो व्हाट्सएप देख सकता है ना स्टोर कर सकता है। इस NPCI ( नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ़ इंडिया) के सॉफ्टवेयर से एन्क्रिप्ट किया जाता है। अधिक जानकारी के लिए आप व्हाट्सएप की वेबसाइट पर जाकर पेमेंट ऑप्शन का चुनाव करके इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नीचे दिए गए कॉमेंट बॉक्स में कॉमेंट करके बताइए आपको व्हाट्सएप का यह फीचर कैसा लगा। क्या आप भी इस्तेमाल करने के लिए एक्साइटिड है।